Er. Santosh Kumar
रजौली नगर पंचायत स्थित धनार्जाय नदी और छठ घाट के रास्ते में लगे जियो प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के ट्रांसफार्मर ने इस साल शारदीय नवरात्र और आगामी छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.इस ट्रांसफार्मर के कारण नदी से कलश में जल भरने और छठ घाट तक जाने वाले श्रद्धालुओं को संभावित खतरे का सामना करना पड़ सकता है.यह मामला तब और गंभीर हो गया जब कुछ महीने पहले एक मजदूर को इसी जगह पर करंट भी लग गया था.स्थानीय निवासियों और विभिन्न धार्मिक समितियों ने प्रशासन से इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.
जान का खतरा और बार-बार टल रही सुनवाई:-
श्री सूर्य नारायण देव मंदिर के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले मंदिर में काम कर रहे एक मजदूर को करंट लगा था,जिसकी सूचना जियो के टेक्नीशियन विकास कुमार को दी गई थी.उन्होंने ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने इसे ग्रामीणों के लिए ‘भारी रोष’ का विषय बताया, खासकर छठव्रतियों के लिए यह मुख्य रास्ता है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है.छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि करीब एक साल से बिजली विभाग और जियो कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है, लेकिन वे बार-बार इस मामले को टाल रहे हैं.जियो के टेक्नीशियन विकास कुमार ने कहा कि अगर बिजली विभाग के एसडीओ चाहें तो जम्फर हटाकर 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर हटा सकते हैं.
प्रशासन की ओर से आश्वासन:-
थाने में रविवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में श्री सूर्यनारायण देव मंदिर के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया.इस पर अंचल अधिकारी गुफरांन मजहरी ने एक लिखित आवेदन देने को कहा और समस्या का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया.विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार पत्राचार के माध्यम से भी अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन बिजली विभाग और जियो कंपनी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पिंटू कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द वहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर लगाया जाना चाहिए.इधर रजौली बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि डिपॉजिट चार्ज वाले वर्क को स्यवं कराना होता है.उन्होंने बताया कि पिछले बार हीं डिवीजन पेपर बनाकर जिओ कंपनी को भेज दिया गया है, लेकिन जिओ कंपनी केे लोग इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं.जिओ कंपनी वाले को सुपरविजन चार्ज जमा कर काम करना चाहिए,पेपर बनने के बाद भी जिओ कंपनी वाले अंदेखा कर रहें हैं.वैसे मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण करेंगे,इस दौरान जिओ कंपनी वाले अधिकारी मौके पर मौजूद रहें और इस मामले का निष्पादित कराएं.










