रजौली में पहली बार आयोजित संतोष ट्रॉफी ट्रायल के लिए 400 खिलाड़ियों में अबतक 40 का हुआ चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैदान में खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लेते विधायक

मनीष कुमार,रजौली(नवादा)

प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव स्थित +2 इंटर विद्यालय के मैदान में संतोष ट्रॉफी के ट्रायल का आयोजन बिहार फुटबॉल एसोसियेशन के प्रतिनिधि के.के. सिंह के नेतृत्व में चल रहा है।इस दौरान रविवार की शाम रजौली विधायक विमल राजवंशी भी मैदान पहुंच सूबे के विभिन्न जिलों व कस्बों से आकर चयनित हुए खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर सहयोगियों के रूप में समीर सिंह,ललन मेहता,अमित कुमार उर्फ छोटू सिंह,सुजीत कुमार,राजेश कुमार,टिंकू राय,आशीष कुमार,अनिता मेहता,गोलू कुमार,विशाल कुमार,रवि सिंह,राजेश राजपूत,शारीरिक शिक्षक प्रभात कुमार ललन मौजूद रहे।वहीं अतिथियों में रंजन कुमार बब्लू,गौरव शांडिल्य गगन,मृत्युंजय सिंह व सुजीत सिंह भी मौजूद रहे।

ट्रायल के आयोजन से युवाओं में बढ़ रहा उत्साह :- 

फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए संतोष ट्रॉफी मैच राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन प्रतियोगिता है।इसमें बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया पहली बार रजौली के अमावां में हो रहा है।इससे आसपास के गांव के युवकों के बीच खेल से प्रेम बढ़ रहा है।

सूबे के खिलाड़ियों का चयन जारी :- 

आयोजक ने बताया कि संतोष ट्रॉफी ट्रायल बीते 29 व 30 नवंबर को हुआ,जिसमें पूरे सूबे से आए 400 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।इसके बाद कैंप का आयोजन 1 दिसंबर से जारी है और इस क्रम में अबतक 40 खिलाड़ियों का चयन हो चुका है,जिसमें रजौली पुरानी बस स्टैंड का एक खिलाड़ी अंकुश कुमार भी शामिल है।

चयनित 20 खिलाड़ी रांची में खेलेंगे संतोष ट्रॉफी :-

आयोजक ने बताया कि ट्रायल के दौरान कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है,जो रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाले 79वां राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन संतोष ट्रॉफी में शामिल होंगे।आयोजक ने कहा कि बिहार का पहला मैच 19 को झारखंड,दूसरा मैच रेलवे और तीसरा मैच दिल्ली के साथ होगा।

खिलाड़ियों के साथ आयोजनकर्ता व ग्रामीण

रजौली में खेल का हुआ पुनर्जागरण:-

संतोष ट्रॉफी ट्रायल में पहुंचे रजौली विधायक विमल राजवंशी ने अबतक चयनित 40 खिलाड़ियों से परिचय लिया एवं उत्साहवर्धन किया।विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक कार्य के रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस आयोजन से रजौली के युवा खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का रास्ता दिखाई दिया है।इसके लिए विधायक ने बिहार खेल मंत्री श्रेयशी सिंह व बिहार फुटबॉल एसोसियेशन के सचिव एस. इम्तियाज हुसैन को हृदयतल से धन्यवाद कहा है।

खेल में भी युवाओं का भविष्य सुरक्षित :-

समाजसेवी रंजन कुमार बब्लू,अनिता मेहता व मृत्युंजय सिंह ने बताया कि रजौली में पहली बार आयोजित फुटबॉल ट्रायल में पहुंचे सूबे के कोने-कोने से खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया।साथ ही कहा कि आज खेल के माध्यम से युवा अपने भविष्य को संवार रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन से क्षेत्र के आसपास के युवाओं और उनके परिजनों में उत्साह बढ़ता है।बिहार पढ़ाई में ही नहीं,बल्कि खेल में आगे रहने वाले राज्यों में से एक बनेगा।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!