नवादा मंडल कारा में ज्ञान की पहल,166 बंदियों के लिए बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनीष सिंह (नवादा) 

 

जिला प्रशासन की प्रेरणा और जिला शिक्षा पदाधिकारी,नवादा के मार्गदर्शन में नवादा मंडल कारा में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने का अभियान सफलतापूर्वक जारी है। इसी महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, कारा में साक्षरता अभियान के तहत प्रशिक्षित किए गए कुल 166 बंदियों (143 पुरुष और 23 महिला) के लिए आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया।इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सफल बंदियों को साक्षरता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दो शिक्षा सेवकों को तैनात किया गया था। परीक्षा के दौरान प्रभारी उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक, प्रधान लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक और कक्षपालगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कारा प्रशासन ने बताया कि सभी बंदियों ने इस परीक्षा में अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।यह पहल बंदियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रगतिशील कदम माना जा रहा है।

 

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!