मनीष कुमार,रजौली(नवादा)
प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय रजौली में बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया।इस दौरान कुंडला मोहल्ला,महसई,नीचे बाजार समेत कई मोहल्लों की 80 महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई।परीक्षा का आयोजन शिक्षा मित्र पिंकी कुमारी व तामिली मरकज के मो. हाशिम,निकहत परवीन व शहजादी खातून के नेतृत्व में हुआ।शिक्षा सेवक पिंकी कुमारी ने बताई कि अक्षर आंचल योजना के तहत क्षेत्र के महादलित,दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग की 15 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के उम्र वाली महिलाओं को बुनियादी साक्षर बनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महिलाओं को पहले नवसाक्षर बनाया जाता है।वहीं तामिली मरकज की निकहत परवीन ने बताई कि क्षेत्र की 80 नवसाक्षर महिलाओं ने रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित हुई।मो. हाशिम ने बताया कि परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न शामिल थे,जिनमें पढ़ने,लिखने एवं गणित से संबंधित प्रश्न थे।वहीं शहजादी खातून ने बताई कि परीक्षा की समाप्ति के बाद नवसाक्षर महिलाओं को साक्षर होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।वहीं परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलने वाली महिलाएं उत्साहित दिखीं और बताई कि परीक्षा में आसान प्रश्न थे जिनका वे अपने विवेक के अनुसार जवाब दी हैं।









