जेपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल का रजौली विधायक ने किया उद्घाटन,बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनीष कुमार,रजौली(नवादा)

प्रखंड मुख्यालय के सिरदला रोड में घसियाडीह मोहल्ले में शनिवार को जेपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन रजौली विधायक विमल राजवंशी एवं एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सीओ मो. गुफरान मजहरी, नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,गौरव शांडिल्य गगन,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एवं वेलफेयर अध्यक्ष विजय कुमार भी मौजूद रहे। स्कूल का विधिवत उद्घाटन रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल के संचालक संतोष कुमार द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

फोटो:-सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्रा

संचालक ने बताया कि शिक्षा हमारा मुख्य उद्देश्य है एवं गरीब से गरीब बच्चा भी पढ़ सके। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में म्यूजिक क्लास,डांस क्लास,स्पोकन क्लास एवं कंप्यूटर लैब पहली कक्षा से सिखाया जाएगा।साथ ही बच्चों में बौद्धिक प्रगति के लिए सभी क्लासरूम डिजिटल रूप से होगा। संचालक ने कहा कि कम पैसे में बेहतर शिक्षा देना ही हमारे स्कूल का उद्देश्य है। स्कूल में नामांकन 12 जनवरी से शुरू है और इच्छुक परिजन अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूल पहुंच नामांकन करवा रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति,दहेज प्रथा निषेध,ऑपरेशन सिंदूर,लोक आस्था के महापर्व छठ आदि थीम पर मनमोहक नृत्य किया। इस दौरान शिक्षक मनीष माथुर,संदीप वर्मा,कपिलदेव प्रसाद,अनुराधा कुमारी,स्वाती कुमारी पटेल एवं मीनाक्षी कुमारी द्वारा दर्जनों आगंतुकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!