बालू माफिया द्वारा वायरल ऑडियो से थानाध्यक्ष को फंसाने में आया नया मोड़,बालू माफिया का सताये पीड़ित ने खोला राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनीष कुमार रजौली (नवादा)
थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव निवासी और बजरंगबली चौक स्थित मोबाइल दुकान के संचालक गोरे कुमार ने रजौली थानाध्यक्ष और बालू माफिया प्रिंस कुमार के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद सच्चाई उजागर की है. गोरे कुमार ने बताया कि उन्होंने घर निर्माण के लिए बालू खरीदने हेतु प्रिंस कुमार से बात की थी, जिसने 22,000 रूपये में एक हाईवा ट्रक बालू गिराने की बात कही थी. इसके लिए गोरे कुमार ने पेय फोन के माध्यम से प्रिंस को 20,000 रूपये अग्रिम राशि दी थी. हालांकि, पैसे लेने के बाद प्रिंस कुमार न तो बालू गिरा रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था, बल्कि पैसे मांगने पर मारपीट करने की धमकी देता था. थक-हार कर गोरे कुमार जब रजौली थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, तो थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रिंस कुमार को फोन कर पैसे लौटाने के लिए कहा. गोरे कुमार के अनुसार, थानाध्यक्ष के फोन करने के बाद प्रिंस ने यह कहकर टालमटोल किया कि वह घर में है और एक घंटे में पैसे देगा. इसके बाद, उसने केवल एक ट्रैक्टर बालू गिराया, जिसकी कीमत उसने 3,000 रूपये बताई, लेकिन बाकी बचे 17,000 रूपये आज तक वापस नहीं किए गए हैं. गोरे कुमार का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर प्रिंस उन्हें चाकू से जान मारने की धमकी देता है और घर पर आकर अभद्र गालियां भी देता है.
इधर, वायरल ऑडियो पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने बताया कि जो ऑडियो वायरल किया जा रहा है, वह दरअसल पीड़ित गोरे कुमार की शिकायत पर प्रिंस कुमार को पैसे लौटाने के लिए किया गया फोन कॉल है. थानाध्यक्ष के मुताबिक, वह प्रिंस कुमार को पैसे लौटाने के लिए बोल रहे थे, जिस पर वह कभी तबीयत खराब होने का बहाना बना रहा था, तो कभी घर पर होने और एक घंटे में पैसे देने की बात कह रहा था. इसी बीच बालू माफिया प्रिंस कुमार से संबंधित दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं.एक ऑडियो में वह थानाध्यक्ष से बातचीत में अपनी तबीयत खराब होने और एक घंटे में पैसे देने की बात कह रहा है.वहीं, दूसरे ऑडियो में वह किसी उपेंद्र नामक व्यक्ति से बातचीत कर रहा है, जिसमें उपेंद्र उसे बता रहा है कि ‘सर खोज रहे हैं, वे लगाने बोले हैं.’ इस ऑडियो में प्रिंस कह रहा है कि ‘घर में हूं, 20 हजार रुपया अभी नहीं हुआ है, पूरा होता है तो आकर देता हूं.’इस प्रकरण में पुराना ऑडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस को बदनाम करने के लिए अब वायरल किया जा रहा है.इधर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि वे प्रशिक्षण के लिए हाजीपुर आया हूं,उन्होंने लौटने के बाद जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही है.
Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!