Er. Santosh Kumar
रजौली प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई.इस दौरान ‘जय माता दी’ और ‘जय मां दुर्गा’ के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.पुरानी बस स्टैंड के मां काली पूजा समिति,नीचे बाजार के राज शिव मंदिर के समीप से श्री दुर्गा पूजा समिति एवं संगत के पूजा समितियों के द्वारा मुख्यालय क्षेत्र में सैकड़ों माताओं एवं बहनों के साथ अलग-अलग कलश स्थापना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई.विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्रा का शुभारंभ हुआ.शोभायात्रा की शुरुआत पूजा स्थल से हुआ एवं पूरा बाजार क्षेत्र घूमते हुए श्रद्धालु नदी में अपने-अपने कलश में जल भरकर पुनः अपने-अपने पूजा स्थल के समीप पहुंचे.कुंआरी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया.पुजारी घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि कलश स्थापना के बाद पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा प्रारंभ हुई.इसके बाद माता को विशेष रूप से गुड़हल या फिर गुलाब का फूल अर्पित किया गया एवं बाद में देवी की धूप-दीप,रोली-चंदन,सिंदूर,नारियल,फल, मिठाई आदि अर्पित करने के बाद विधि-विधान से पूजन सम्पन्न किया गया.पुजारी ने बताया कि माता रानी श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है.साथ ही कहा कि नवरात्रि के 9 दिनों में 9 अलग-अलग देवियों की पूजा अलग-अलग कामनाओं के लिए की जाती है.पहले दिन मां शैलपुत्री,दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी,तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा,चौथे दिन माता कूष्माण्डा,पांचवे दिन स्कंदमाता,छठे दिन देवी कात्यायनी,सातवें दिन कालरात्रि माता,आठवें दिन यानि अष्टमी के दिन मां महागौरी एवं नवरात्रि के आखिरी दिन सभी कार्य को सिद्ध करने वाली देवी सिद्धिदात्री की पूजा के साथ यह पर्व पूरा होता है.कलश शोभायात्रा के दौरान पुरानी बस स्टैंड से अरुण साव,कारू पंडित,सुशील कुमार सुमन,जितेन्द्र लाल,रवि चौधरी,रौशन सिंह, सुमित कुमार,रंजन वर्मा,चंदन कुमार,मंटू सिंह,जितेन्द्र साहनी,श्रवण चौधरी,मोहन चौधरी, गौरी चौधरी,मंटू चौधरी,बब्लू पंडित,गुलशन वर्मा,अमन कुमार,रौशन चौधरी,राहुल कुमार,सोनू कुमार,नंदन कुमार एवं नीचे बाजार राज शिव मंदिर से समिति के अध्यक्ष लल्लन कन्धवे एवं सदस्यगणों में सुमित सिंह,उज्ज्वल,आर्यन,रौशन, उज्ज्वल,गौरव,सूरज, सोनू, राजा के अलावे संगत के समीप से पूजा समितियों में लड्डू लाल,संजय वर्णवाल,पप्पू वर्णवाल,मिठू वर्णवाल समेत हजारों श्रद्धालुगण मौजूद रहे.










