जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को प्रखंड स्तर पर जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को सफल बनाने पर चर्चा किया गया.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा ने किया.बैठक का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता को लेकर समुदाय में जागरूकता फैलाना और परिवार नियोजन को अपनाने के महत्व को रेखांकित करना है.बैठक में बीडीओ ने कहा कि “परिवार नियोजन को अपनाकर हम एक स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं.इससे न केवल महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि बच्चों की भी सेहत सुरक्षित रहेगी.”इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार द्वारा निश्चित-दिन स्थैतिक सेवाएं अर्थात एक विशिष्ट दिन पर,एक ही स्थान पर,नियमित रूप से प्रदान की जाने वाली सेवाएं हैं.यह एक ऐसी प्रणाली है जहां कुछ खास सेवाएं,जैसे कि स्वास्थ्य सेवाएं, एक ही जगह पर और एक ही दिन,हर हफ्ते या महीने में दी जाती है.वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार निराला ने परिवार नियोजन के महत्व को साझा करते हुए इसे सफल बनाने में सभी विभागों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया.परिवार नियोजन कार्यक्रम के कर्मियों द्वारा संसाधनों की उपलब्धता और उपयोगिता की जानकारी दी गई.बैठक में जीविका से पूजा कुमारी,सभी आशा फैसिलिटेटर,एफपी वर्कर,सीओ मो. गुफरान मजहरी,एएनएम, बीसीएम किरण गुप्ता सहित लगभग 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया.इस बैठक मेंपॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि शीला कुमारी द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया.साथ ही पीएचसी मैनेजर इरशाद अहमद की भी उपस्थिति रही,जिन्होंने विभागीय समन्वय और समुदाय स्तर पर प्रयासों को मजबूत करने की बात कही.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!