टोटो चालक ने तीखी मोड़ पर खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर,गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता की हुई मौत,शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा नवादा,टोटो को जब्त कर पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में बीते बुधवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे एक टोटो चालक ने तीखी मोड़ पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया,वहीं सब्जी विक्रेता लहूलुहान स्थिति में पड़ा रहा.स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से घायल सब्जी विक्रेता को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल सब्जी विक्रेता की पहचान कुंडला मोहल्ला निवासी स्व. अजीज मियां के पुत्र मो. यूसुफ मियां के रूप में हुई है.चिकित्सक ने बताया कि सब्जी विक्रेता के सिर एवं गर्दन में गंभीर चोटें आई थी,जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया.पावापुरी में इलाज के क्रम में गुरुवार को 11:40 में चिकित्सकों ने घायल सब्जी विक्रेता मो. यूसुफ मियां के मौत की पुष्टि कर दी.सब्जी विक्रेता के मौत के बाद परिजन शोकाकुल है.

परिजनों ने टोटो चालक पर लगाया हत्या का आरोप :- 

मृतक सब्जी विक्रेता की बेटी नजीनी परवीन ने बताई कि मेरे पिता पुरानी बस स्टैंड में फुटपाथ पर सब्जी बेचकर परिवार का पोषण करते थे एवं प्रतिदिन रात्रि लगभग 10 बजे तक बचे सब्जी को टोटो पर लादकर घर वापस आते थे.बीते बुधवार की रात्रि लगभग 8:15 बजे पड़ोसी सुनील यादव उर्फ छोटा बंडा यादव जबरन सब्जियों के कैरेट अपने टोटो पर लाद लिया और मेरे पिता को अपने साथ आगे बैठाकर घर की ओर आ रहा था.इसी क्रम में कुंडला मोहल्ला के तीखे मोड़ पर मनोज राउत के खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मारकर भाग खड़ा हुआ.इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता की मौत इलाज के क्रम में हो गई.साथ ही बताई कि इससे पूर्व भी बंडा यादव द्वारा हमारे पिता के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल :- 

सब्जी विक्रेता मो. यूसुफ मियां अपने घर का मुखिया था और अपने कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था.मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे 4 बेटियां और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं.मृतक के घर भी टूटा-फूटा हुआ है एवं जैसे-तैसे परिवार अपना जीवन गरीबी में गुजार रहे हैं.परिजनों ने मृतक के लिए दोषी टोटो चालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.साथ ही स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी :-

घटना की सूचना थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार को दिए जाने के बाद उन्होंने थाने में पदस्थापित एसआई नूर आलम को पुलिस बलों के साथ पीड़ित के घर भेजा.पुलिस बलों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टोटो बीआर02इआर8874 को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है.पीड़ित परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!