संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के महियारा गांव में मंगलवार की सुबह पैसों की विवाद को लेकर देवर-देवरानी ने जेठ-जेठानी के साथ जमकर मारपीट की.इस मारपीट में घायल जेठ-जेठानी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि घायलों में महियारा गांव निवासी कृष्णदेव यादव के पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव एवं सत्येंद्र कुमार यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है.चिकित्सक ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कर जरूरी सुई व दवाइयां दी गई है.वहीं अस्पताल परिसर में घायल रिंकू देवी ने बताई कि बीते तीन माह पूर्व घर का बंटवारा हुआ था.बंटवारे में देवर मिथलेश यादव व देवरानी रीना देवी को परती जमीन मिला था और हमें बना हुआ घर मिला था.बंटवारे के समय हुई पंचायती में मुझे 2 लाख 75 हजार रुपए देना था.हमारे द्वारा देवर-देवरानी को 1 लाख 20 हजार रुपया दिया जा चुका है.मंगलवार की सुबह पैसों की विवाद को लेकर देवर-देवरानी एवं उसके बेटे सुजीत कुमार ने हमें अकेला पाकर झगड़ा करने लगे.इसी बीच बात बढ़ गई और वे लोग लात घूंसे और डंडे से पीटकर मुझे घायल कर दिया.वहीं मुझे बचाने आए मेरे पति और बेटी के साथ भी मारपीट किया है.पीड़ित जेठानी ने मारपीट को लेकर थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है.इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.










