संतोष कुमार
मुख्यालय स्थित एनएच-20 के किनारे अवस्थित साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल रजौली के प्रांगण में अग्निशामक कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा गैस से होने वाले दुर्घटनाओं से बचने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को गैस फटने या गैस की बढ़ती आग को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने बच्चों को कई तरह के गुर सिखाए।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रविंद्र कुमार, प्राचार्य पवन कुमार, वरीय शिक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक शैलेंद्र कुमार, रविराज, केसराज सराफ, अभिषेक कुमार, सुकेश कुमार, मधु कुमारी, मालती कुमारी, सिंधु कुमारी आदि लोग मौजूद थे।

इस मॉक ड्रिल को अग्निक चालक टुन्ना कुमार गुप्ता, अग्निक प्रदीप कुमार और अग्निक अमरजीत कुमार तीनों अधिकारियों के द्वारा बच्चों के बीच सफलतापूर्वक किया गया।उन्हें गैस की अगजनी घटनाओं के बारे में कई तरीके से सुझाव दिए गए।विद्यालय की ओर से सभी अधिकृत लोगों ने इस कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की।










