बारिश के कारण गुरुपर्व मेला के दुकानदारों व कलाकारों में निराशा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश के कारण संगत परिसर के पीछे लगे गुरुपर्व मेले में दूसरा दिन भी सन्नाटा रहा.बारिश के कारण लोग घरों से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं.गुरुपर्व मेला का आयोजन 15 सितंबर से 22 सितंबर तक किया जाना है,जबकि 14 सितंबर से ही क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश हो रही है.इस बारिश के कारण दर्जनों दुकानदार एवं मेला में अपनी प्रतिभा दिखाने आए कलाकार निराश दिख रहे हैं.गुरुपर्व मेला में दो आसमान तारा झूला,दो ब्रेक डांस झूला,दो नाव झूला,एक मौत का कुआं एवं बच्चों के झूलने व कूदने के लिए कई झूले लगे हुए हैं.वहीं महिलाओं एवं बच्चों के लिए दर्जनों श्रृंगार एवं खिलौने के दुकान भी लगाए गए हैं.मेले में कई टैटू कलाकार हैं,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.वहीं मिठाई,आइस्क्रीम,चाट,गुपचुप,चाउमिन, मोमोज समेत कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन की दुकानें भी लगाई गई है.बारिश के कारण मेले में पैसे कमाने की आश में आए लोगों के चेहरे पर उदासी देखी जा रही है.बारिश एवं त्यौहार के कारण 15 सितंबर को मेले की शुरुआत महज कुछ घंटे ही चला.वहीं मंगलवार की सुबह सभी दुकानदारों एवं झूला वगैरह शुरू किया गया,किंतु बारिश होने से मेले में सन्नाटा पसरा रहा.हालांकि शाम में बारिश के थमते ही आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने बच्चों के साथ मेले का लुफ्त उठाने पहुंची.वहीं दुकानदारों को उम्मीद है कि मौसम ठीक होते ही गुरुपर्व मेले में लोगों की चहलकदमी बढ़ेगी.मेले में लोगों की सुरक्षा हेतु पुलिस बलों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!