Er. Santosh Kumar
रजौली पूर्वी पंचायत के मुखिया संजय यादव की पहल पर तृतीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया.कार्यक्रम में पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर लैपटॉप, साइकिल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया.इस पहल से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला.मुख्य अतिथि प्रो. नवल किशोर यादव व अजय कुमार सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में मेधावी छात्रों को लैपटॉप,द्वितीय पुरस्कार के रूप में 29 साइकिल एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 200 स्कूल बैग दिया गया.
शिक्षा ही भविष्य की कुंजी : प्रो. नवल किशोर यादव :-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “गांव की प्रतिभा ही देश की सच्ची शक्ति है.ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार क्षमता है.यदि इन्हें सही दिशा और संसाधन मिलें, तो वे न केवल गांव का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकते हैं.”कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित सिंह ने किया.आयोजन को सफल बनाने में सुमित सिंह और विकास सोलंकी का विशेष योगदान रहा,जिनकी प्रशंसा मुख्य अतिथि प्रो नवल किशोर ने भी की.
मंच पर गरिमामयी उपस्थिति :-
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज त्रिवेदी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी,जिला अध्यक्ष उदय यादव, महिला अध्यक्ष रेनू सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंकी भारती, प्रेम चौधरी, नीलम देवी तथा रजौली प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव मौजूद रहे.इसके अतिरिक्त व्यास यादव, रामजतन यादव, बालकृष्ण यादव और समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.सभी ने शिक्षा को समाज की प्रगति का मूल आधार बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया.
मुखिया संजय यादव का संकल्प :-
“यह प्रतियोगिता केवल पुरस्कार देने का माध्यम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना और नई ऊर्जा जगाने का प्रयास है.आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे,ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके.”इस आयोजन से न केवल प्रतिभागी छात्रों का मनोबल बढ़ा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश गया.बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की.










