Er. Santosh Kumar
रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर गांव में बीते गुरुवार की देर रात्रि गांव के ही दूसरे घरों में सोई महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सतगीर गांव की दो अलग-अलग घरों की महिलाओं ने थाना को लिखित आवेदन देकर बताई कि बीते गुरुवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे और 1:30 बजे गांव के ही स्व. बालेश्वर यादव का बेटा बिट्टू यादव घर में घुस गया और कपड़ा हटाकर जबरन छेड़छाड़ करने लगा.इस दौरान एक पीड़ित महिला अपने कमरे में तीन वर्षीय बेटे के साथ सोई हुई थी.जबरन घर में घुसे युवक ने सोई महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा,जिससे महिला की नींद खुली और वे हल्ला करने लगी.किंतु आरोपी युवक लगातार महिला के साथ छेड़छाड़ करते रहा एवं महिला के भाई चंदन कुमार के कमरे में आते ही भद्दी-भद्दी गालियों के साथ जातिसूचक गाली देते एवं चाकू मारकर भाग गया और पुलिस केस करने पर जान से मारने की धमकी दी.वहीं दूसरे घर की एक महिला ने बताई कि वह अपने घर में अकेली सोई थी.बिट्टू यादव उनके कमरे में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा,जिसका विरोध किए जाने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट किया एवं महिला के पास रहे एक मोबाइल को छीन कर फरार हो गया.
युवक के व्यवहार से परेशान हैं गांव की महिलाएं :-
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बिट्टू शादीशुदा है,किंतु उसके दुर्व्यवहार के कारण उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में रहती है.गांव की महिलाओं के साथ-साथ घर की अन्य महिलाओं के साथ भी उक्त युवक का व्यवहार ठीक नहीं रहता है.बीते गुरुवार की रात्रि तीन घरों में घुस युवक ने विभिन्न महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है.आरोपी युवक के परिजनों ने भी पीड़िताओं से अपील किया है कि वे युवक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करें.पीड़ित महिलाओं ने कहा कि बीते मार्च माह के पहले सप्ताह में राधे बिगहा गांव में एक महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास में जेल जा चुका है.वहीं बीते डेढ़ माह पूर्व जेल से छुटने के बाद युवक द्वारा फिर से वहीं हरकतें कर गांव की महिलाओं को शर्मसार कर रहा है.
गिरफ्तार युवक को पुलिस ने भेजा जेल :-
वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित दो महिलाओं द्वारा प्राप्त अलग-अलग लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.










