Er. Santosh Kumar
रजौली प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को लगे नेत्र जांच शिविर में आसपास के कुल 39 लाभार्थियों की जांच कर निःशुल्क चश्मा का वितरण किया गया.इस मौके पर नेत्र सहायक सुमन सौरभ,सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट गौरव कुमार,केस मैनेजर कविता सुमन,स्पीच एंड हियरिंग यूनिट से राजामनी चौधरी एवं केयर गिवर जुली कुमारी के अलावे लोगों को जागरूक कर बुनियाद केन्द्र लाने में दीपक राय भट्ट की भूमिका अहम रही.नेत्र सहायक ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को बुनियाद केंद्र में निःशुल्क नेत्र जांच किया जाता है.इसके लिए लाभार्थी की न्यूनतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए.नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा दिया जाता है एवं चिकित्सकीय सलाह दी जाती है.इस शुक्रवार को नेत्र जांच में कुल 39 लाभार्थी पहुंचे थे,जिनमें 36 लोगों को जांचोपरांत चश्मा दिया गया.वहीं शेष तीन लाभार्थी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है.इस दौरान सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट गौरव कुमार द्वारा बताया गया कि बुनियाद केंद्र में प्रतिदिन 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों एवं विधवा और दिव्यागजनों को फिजियोथैरेपी दिया जाता है.साथ ही बोलने व सुनने की समस्या से ग्रसित लोगों का काउंसलिंग भी किया जाता है.










