कन्या मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित,खेलो और सिखो से संबंधित कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली प्रखंड मुख्यालय के बजरंगबली चौक स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सतेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता रानी के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.इस दौरान प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि आज का जो अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ है,वह खेलो और सिखो पर आधारित है.स्कूली बच्चों को खेलना भी जरूरी है,क्योंकि खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है.कुछ खेल ऐसा होता है,जिसके माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों में मानसिक विकास होता है.खेल बच्चों के जीवन को बेहतर बनाता है और बच्चों के लिए खेलना बहुत जरूरी है.अभिभावक अपने देखरेख में अपने बच्चों को खेल खेलाएं.साथ ही अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय सही समय पर भेजें.उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में खेल का आयोजन किया जाता है.बच्चों की गतिविधि का अवलोकन भी अभिभावक जरूर करें एवं स्कूल में बच्चों को पढ़ाई गई चीजों के बारे में उनसे पूछे या छात्र-छात्राओं में जो कमी है,उसके बारे में अभिभावक विद्यालय आकर प्रधानाध्यापक को सूचना जरूर दें.प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों की समस्याओं का निदान अनुभवी शिक्षकों द्वारा दूर करने का प्रयास किया जाएगा.साथ ही बताया कि सरकार के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है,उसके लिए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 75% होना अनिवार्य है.यदि बच्चे 75 प्रतिशत उपस्थित नहीं होते हैं,तो उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा.प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं,जो ड्रेस में विद्यालय नहीं आते हैं उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने-अपने बच्चों को विद्यालय स्कूल ड्रेस में ही भेजे.संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने कहा आप अपने बच्चों को पैसे देकर विद्यालय नहीं भेजें,पैसे देकर विद्यालय भेजने से बच्चे स्कूल से बाहर जाकर सामान खरीदते हैं और सड़क पर वाहनों का आवागमन सघन रहने के कारण बच्चे हादसे का शिकार हो सकते हैं.वहीं घर में अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल का प्रयोग करने नहीं दे,मोबाइल के उपयोग से बच्चे पढ़ाई में कम और मोबाइल में ज्यादा ध्यान लगाते हैं.इस मौके पर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!