तेज बारिश पानी में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गोशाला पर गिरा,एक गाय,एक बछड़ा और एक भैंस के बच्चे की हुई मौत,टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.वहीं ग़ैरिबा गांव में 100 वर्षों से भी अधिक पुराना पीपल का पेड़ तेज हवा और बारिश के कारण एक गोशाला पर जा गिरा.इससे गोशाला में बंधे 10 जानवरों में,10 लीटर सुबह-शाम दूध देने वाली एक गाय,एक बछड़ा एवं एक भैंस का बच्चा दबकर मर गया.प्रत्यक्षदर्शी ग़ैरिबा गांव निवासी सकलदीप पंडित उर्फ लाला ठेकेदार ने बताया कि वह घटनास्थल के नजदीक ही थ्रेशर मशीन चला रहा था.इसी बीच तेज आंधी और बारिश के कारण वह ट्रैक्टर में लगे थ्रेशर मशीन को लेकर घर की ओर जा रहा था.गांव में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ के गिरने के दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गया एवं देखते ही देखते विशाल पीपल का पेड़ धोबी यादव के बेटे उपेंद्र यादव के गोशाला पर जा गिरा.प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण गांव के 8 से 10 लोग गोशाला में जाकर छिप गए थे.वहीं पेड़ गिरने के दौरान वे लोग अपनी जान बचाकर तो भाग गए.वहीं पेड़ गिरने के बाद गोशाला में बंधे कुछ जानवरों की रस्सी खोलकर उसे भगाया गया,किंतु गोशाला के अंदर बंधे एक दुधारू गाय,एक बछड़ा और एक भैंस का बच्चा दबकर मर गया.इस घटना में एक लड़के का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका प्राथमिक इलाज स्थानीय चिकित्सक की मदद से किया गया है.

वहीं पीड़ित उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस आंधी और बारिश से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.वहीं गाय,बछड़े और भैंस के बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी –

इस बाबत सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है.विशाल पीपल के पेड़ को काटकर मृत पशुओं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाए जाएगा.साथ ही बताया कि प्राकृतिक आपदा के तहत प्रति मृत पशु के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!