नदी में कचरा एवं नाले के पानी से फैल रहा दुर्गंध,मंदिर आने वाले लोगों को होती है परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली नगर पंचायत के राज शिवालय मंदिर,श्री सूर्य नारायण मंदिर एवं ऋषि मंदिर के समीप बाजार का कचरा और नाला का पानी गिरने से धनार्जन नदी और छठ घाट दूषित हो रहा है एवं दुर्गंध के कारण मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि धनार्जय नदी रजौली नगर पंचायत का एकमात्र पवित्र नदी है एवं नदी पर स्थित छठ घाट बहुत ही पुराना व बड़ा घाट है.विगत कई वर्षों से रजौली बाजार के नाला का पानी छठ घाट में गिरता आ रहा है.जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं कार्यपालक पदाधिकारी के पास दर्जनों बार शिकायत की गई है.शिकायत करने के बाद वे स्थल पर आकर निरीक्षण कर चले जाते हैं,किन्तु अबतक व्यापक समाधान नहीं निकल पाया है.नदी में नाले का पानी एकत्रित हो गया,जिसके कारण बदबू के साथ-साथ बीमारी फैल होने का डर बना हुआ है.

वहीं श्री सूर्य नारायण देव मंदिर अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि प्राइवेट लिमिटेड जिओ कंपनी का ट्रांसफार्म छठ घाट के रास्ता और सूर्य मंदिर के बगल में लगा दिया गया है, जिससे छठवर्ती एवं ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.मंदिर निर्माण में दो मजदूर को करंट लग जाने से वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे.उक्त घटना को लेकर जिओ कंपनी के अधिकारी को बताया गया,तो वे बीते दो माह से टालमटोल कर रहे हैं.सन्दीप वर्मा ने बताया कि मंदिर के समीप ट्रांसफार्म लगाना बहुत ही खतरनाक है एवं उन्हें संदेह है कि किसी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है.मंदिर के सदस्य राहुल यादव ने बताया कि लगभग दो महीना पहले नगर पंचायत से एक महिला पदाधिकारी,वार्ड संख्या 6 के प्रतिनिधि एवं कुछ ग्रामीणों के मदद से नाला का नपाई का कार्य किया गया,लेकिन अभी तक कोई भी कार्य पटल पर नहीं दिखाई दे रहा है.वहीं बजरंग दल प्रखंड संयोजक पिंटू वर्मा ने बताया कि नदी को एकदम स्वच्छ सुंदर रखना सरकार का आदेश है,लेकिन यहां पर तो पूरे राजौरी बाजार का कचरा नदी में गिराया जाता है,जिससे बहुत बदबू आता है.विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि से अपील किया कि जल्द से जल्द मंदिर परिसर के समीप व्याप्त कुव्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए,ताकि हमारा नगर पंचायत स्वच्छ व विकसित हो सके.वहीं ऋषि मंदिर के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि नीचे बाजार रजौली में मंदिरों का संगम है एवं पुराना छठ घाट है.इसको स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर किसी को आगे आने की आवश्यकता है.

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी –

इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश ने बताया कि बीते 10 फरबरी को मुख्यमंत्री के आगमन के बाद नगर पंचायत में स्ट्रॉम ड्रिनेज सिस्टम के तहत नालों को सुदृढ़ किया जाना है.सरकार द्वारा राशि का भी आवंटन किया जा चुका है.वहीं टेंडर के बाद नालों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!