Er. Santosh Kumar
बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विद्युत मानव बल 21 से 23 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे.वे 21 अगस्त की सुबह 6:01 बजे से 24 अगस्त की सुबह 6:01 बजे तक काम नहीं करेंगे.तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बीते शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय में मानव बल,बटनपट चालक,लाइनमैन,रात्रि प्रहरी एवं फ्यूज कॉल सेंटर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.जहां संगठन द्वारा विभाग को पत्र सौंपा है.साथ ही कहा कि मांगों को लेकर कंपनी को कई बार पत्र भेजा गया लेकिन,कंपनी ने इस पर विचार नहीं किया.उसके बाद वे लोग बाध्य होकर 21 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक हड़ताल पर जा रहे हैं.
हड़ताल पर जाने से बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित :-
मानव बल के हड़ताल पर जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.हड़ताल के दिनों में फॉल्ट आने पर उसे दुरुस्त नहीं किया जा सकेगा.

मांगें नहीं पूरा किए जाने पर होगा ब्लैक आउट :-
मानव बल जो लगातार 24 घंटे काम करते हैं.सप्ताह में सभी दिनों में काम करना होता है और उन्हें मात्र 26 दिन का वेतन ही विभाग द्वारा दिया जा रहा है,जो कि अन्याय है.उन्होंने कहा कि विभाग में पे-स्केल में काफी विसंगति है.हम चाहते हैं कि उसको सरकार दूर करें.उन्होंने कहा कि मानव बल के वेतन में वृद्धि,सेवा अवधि को 60 वर्ष तक करने,एजेंसी प्रथा को समाप्त करने, बेहतर जीवन बीमा सुविधा,ओवर टाइम भत्ता और 30 दिन कार्य करने पर 26 दिन की जगह पूर्ण 30 दिन का वेतन देने आदि मांगों को लेकर हमलोग हड़ताल करेंगे.उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग को समय रहते उचित निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया है.वहीं कर्मियों ने साफ-साफ कहा कि कई ऐसी मांगे हैं,जो सालों से लंबित है.उसको लेकर कई बार हम लोगों ने सरकार से बातचीत भी की लेकिन नतीजा नहीं निकला है.अंततः हम लोग बाध्य होकर हड़ताल करने का निर्णय लिए है।उन्होंने कहा जितने भी मानव बल हैं.सब विभाग के रवैया से आजीज हो चुका हैं.सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांग को सुनना होगा.अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी,तो सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली देने की दावे को पूरी तरह से ठप्प करेंगे.










