सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर छात्रावास में बच्चों संग शिक्षकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के चिरैला स्थित मध्य विद्यालय परिसर अंतर्गत नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सोमवार को सुभाषचंद्र बोस की कथित पुण्यतिथि पर बच्चों एवं शिक्षकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.छात्रावास के संचालक सह प्रधानाध्यापक सोमनाथ ने बताया कि असाधारण क्रांतिवीर ‘नेताजी’ के नाम से लोकप्रिय सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि 18 अगस्त को कथित रूप से मनाते आ रहे हैं.साथ ही कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता आन्दोलन को देश से बहार की सीमाओं से बहार ले गए.उनका “जय हिन्दी “, “दिल्ली चलो” एवं” तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का जादुई और प्रेरणादायी नारा आज तक हमारे कानों में गुजकर हृदय में देशप्रेम की लहरे पैदा करता है.नेताजी ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ के गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है.वहीं पूर्व संचालक सह शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानि नेताजी की कुर्बानि को याद करते हुए वर्तमान भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्यों के पिछड़ा व वंचित क्षेत्र में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास खोला गया है.इस छात्रावास में अभिवंचित वर्ग के छात्र व घुमंतू,भीख मांगने वाले,कूड़ा बीनने वाले,बेसहारा एवं अनाथ बच्चों को रखा जाता है.इन बच्चों को शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट, संगीत,खेलकूद की गतिविधियां भी कराई जाती है.छात्रावास के बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकों,यूनिफार्म,बिस्तर,फर्नीचर खेल एवं शिक्षण सामग्री आदि दी जाती है.इस मौके पर छात्रावास संचालक सोमनाथ,शिक्षक राजीव कुमार,राज कुमार,सौरव यादव,उपेंद्र कुमार,सकलदेव यादव,नीलम कुमारी सिंह व कुमारी मालती,वार्डेन सुनील कुमार एवं रात्रि प्रहरी रविंद्र कुमार ने पुण्यतिथि पर बच्चों अंग विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित दी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!