मोटर मिस्त्री के हत्या मामले में बड़े भाई ने चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी,परिजनों ने कहा-50 हजार रुपए रंगदारी नहीं दिए जाने पर हत्या कर शव को आरोपियों ने पइन में फेंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत स्थित चरित्र मोड़ के समीप कुतलुपुर पइन के समीप रविवार की सुबह दरियापुर के एक मोटर मिस्त्री के शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में काफी सनसनी फैल गई थी.मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के छोटे पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटी के रूप में हुई थी.पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया था.वहीं शव के अंतिम संस्कार के बाद मृतक के बड़े भाई उदय कुमार उर्फ चिंटू ने अपने भाई की हुई निर्मम हत्या को लेकर थाना को लिखित आवेदन देकर तारगीर के चार युवकों पर रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.आवेदक उदय कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय कुमार उर्फ छोटी विगत दो वर्षों से ता गांव में नवल प्रसाद के मकान में रहकर खेत पटवन में उपयोग किए जाने वाले मोटर व पंखा आदि रिपेयरिंग का काम करता आ रहा था.इस दौरान तारगीर गांव निवासी शैलेन्द्र प्रसाद के पुत्र लड्डू कुमार द्वारा अक्सर रंगदारी की मांग की जाती थी.जिससे परेशान होकर संजय ने दो माह पूर्व नवल प्रसाद का मकान खाली करके तारगीर मोड़ स्थित श्यामदेव सिंह के मकान में रहकर रिपेयरिंग का काम कर रहा था.उन्होंने बताया कि बीते 16 जुलाई की संध्या हमारी मौजूदगी में तारगीर गांव के ही अमरेश प्रसाद उर्फ दारा के पुत्र सौरभ कुमार,पेशे से दर्जी का काम करने वाला चंदन कुमार,पिंटू कुमार एवं लड्डू कुमार नवादा से अवैध हथियार लेकर आया और 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग करने लगा.हमदोनों भाइयों द्वारा रंगदारी दिए जाने में असमर्थता जाहिर करने पर उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज दिया जाने लगा।साथ ही रंगदारी नहीं देने पर अंजाम बुरा होने के बात कही गई.इसी दौरान बीते 19 जुलाई की संध्या 8:49 बजे मां ने संजय को कॉल करके घर आने की बात पूछी,तो संजय ने आधे घंटे में घर आने की बात कही थी.वहीं रात्रि के 10:46 बजे के बाद से संजय का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा.पीड़ित भाई ने कहा कि कभी-कभी काम ज्यादा रहने पर संजय बाजार से कुछ नाश्ता करके दुकान पर रहकर काम करता था.वहीं 20 जुलाई रविवार की सुबह 6 बजे गांव के चौकीदार द्वारा बताया गया कि तुम्हारे भाई का लाश चरित्र मोड़ के समीप कुतलुपुर पइन में फेंका हुआ है.सूचना पर वे परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को पइन के किनारे फेंक दिया है.साथ ही शव के ऊपर बाइक रख दिया है,ताकि परिजनों और पुलिस को गुमराह किया जा सके.पीड़ित भाई ने रंगदारी नहीं दिए जाने पर उक्त चार लोगों द्वारा ही संजय की हत्या करने की बात कही है.साथ ही पुलिस से हत्यारोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :-

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक संजय कुमार उर्फ छोटे के बड़े भाई उदय कुमार द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.आवेदन के आलोक में चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा.है।थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बीते 16 जुलाई की घटना को लेकर मृतक अथवा उनके परिजन द्वारा किसी प्रकार की लिखित एवं मौखिक जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी.पुलिस हर बिंदु पर मामले की गहनता से जांच कर रही है.उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.साथ ही कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!