संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप एक व्यवसाई के बाइक की डिक्की से एक अज्ञात चोर द्वारा पैसों और कागजातों से भरे बैग को चुरा लिया गया.घटना की वारदात आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

पीड़ित रजौली निवासी पिंटू कुमार ने बताया कि संगत मोड़ के समीप उनका एक गद्दी है और पूरे बाजार क्षेत्र के दुकानदारों को सामान देते हैं.वहीं दुकानदार द्वारा बकाया ले जाने पर प्रत्येक शाम को दुकानदार के पास जाकर बकाया पैसे वसूलते हैं.बीते गुरुवार की शाम लगभग 5:30 बजे बकाया पैसे वसूलने के लिए दुकानदार का भाई मलिक टोला निवासी उमाशंकर प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार बाईपास के समीप पहुंच एक दुकान के आगे बाइक खड़ी किया था.इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिस्कुट के घोल को पीछे से लगा दिया गया.जिससे ऐसा प्रतीत होने लगा,मानो किसी ने अशोक कुमार पर किसी ने उल्टी की हो.अशोक ने पैसों और कागजातों से भरी बैग को पहले बाइक पर रखा एवं डिक्की खोलकर कपड़ा निकालकर अपने कपड़े पर लगे बदबूदार घोल को हटाने लगा.इस दौरान उसके हाथ भी गंदे हो गए,जिसे पानी से धोने सामने एक दुकान में चला गया और पैसों व कागजातों से भरे बैग को डिक्की में रख दिया.इसी बीच पहले से तैयारी में जुटा एक युवक बाइक के समीप आकर एक चक्कर लगाने के बाद हाथ में रहे एक चाभी से डिक्की खोलकर पैसों का बैग निकाला और थोड़े दूर में खड़े एक साथी बाइकसवार के साथ रफूचक्कर हो गया.जब अशोक कुमार हाथ धोकर लौटा,तो देखा कि डिक्की में रखे पैसों और कागजातों से भरा बैग गायब है.वहीं आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई,तो मामला खुल गया.

पीड़ित पिंटू कुमार ने बताया कि चोरी गए बैग में 49800 रुपए नगदी के साथ दुकानदारों का बिल और बही-खाता था.उन्होंने बताया कि घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.










