डॉ. ए.वी. बलीगा मेमोरियल ट्रस्ट और कोशिश के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के स्वास्तिक होटल स्थित सभागार में शनिवार को डॉ. ए.वी. बलीगा मेमोरियल ट्रस्ट और कोशिश के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें सिविल सोसाइटी संगठनों और मीडिया के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई.इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के लिए मीडिया और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना और सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाना था.कार्यक्रम में कैम्पेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार,बिहार राज्य संयोजक नवलेश कुमार सिंह,विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और कई प्रमुख मीडिया कर्मी उपस्थित रहे.कार्यशाला का संचालन बालिगा ट्रस्ट सुप्रिया कुमारी और
कोशिश के प्रकाश कुमार के द्वारा किया गया.

कार्यशाला में रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत सवैयाटांड़ में दर्जनों अभ्रक खनन में जूते बच्चों को श्रम मुक्त करना है एवं उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है.वहीं वक्ताओं ने बाल श्रम की चुनौती पर प्रकाश डालते हुए इस समस्या को समाप्त करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की.उन्होंने बताया कि कैसे मीडिया की सशक्त रिपोर्टिंग और सीएसओ के साथ साझेदारी इस मुद्दे पर व्यापक जन-जागरूकता फैला सकती है.कार्यशाला में चर्चा के दौरान यह संकल्प लिया गया कि सीएसओ और मीडिया मिलकर एक रणनीतिक अभियान चलाएंगे,जिससे समाज में इस गंभीर मुद्दे पर जागरूकता फैलाई जा सके और नीति-निर्माताओं को ठोस समाधान की ओर प्रेरित किया जा सके.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!