संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के माहुरी टोला में एक फरार अभियुक्त के घर के बाहर शनिवार को झारखण्ड के रजरप्पा थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर आरोपी को न्यायालय अथवा थाना में आकर अपना पक्ष रखने की बात कही है.रजरप्पा थाना से आये एसआई विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता कामनी खन्ना ने रजरप्पा थाना को लिखित आवेदन देकर रजौली थाना क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित माहुरी टोला निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विकास कपूर को दुष्कर्म का नामजद आरोपी बनायी थी.लिखित आवेदन के अलोक में वर्ष 2023 में रजरप्पा थाना काण्ड संख्या 151/23 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.किंतु अबतक नामजद आरोपी विकास कपूर ना तो थाना में अपना पक्ष रख पायें हैं और न ही न्यायालय में अपना पक्ष रखें हैं.

वहीं न्यायलय से निर्गत आदेश के आलोक में शनिवार को नामजद अभियुक्त विकास कपूर के घर पर इश्तेहार चिपका कर उन्हें आगामी 12 मार्च तक न्यायालय में प्रस्तुत होने को निर्देशित किया गया है.वहीं 12 मार्च तक न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर अग्रतर कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.रजरप्पा पुलिस ने यह भी बताया कि नामजद आरोपी पूर्व में बोकारो के आसपास रेलवे में काम कर रहे थे,किन्तु प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे हैं.वहीं पीड़ित युवती द्वारा विकास कपूर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है.इस मौके पर रजौली थाने के दफेदार बृजनंदन गिरी के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.वहीं पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट की बातें आरोपी के परिजन समेत माहुरी टोला के दर्जनों लोगों ने सुनी.










