संतोष कुमार
रजौली नगर पंचायत के वार्ड 14 स्थित बांके मोड़ के समीप रविवार को एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजनकर्ता शेखर कुमार उर्फ विशु सर ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रजौली विधायक प्रकाश वीर एवं वार्ड पार्षद धीरज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.विधायक प्रकाश वीर ने आम लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शतरंज दुनिया में खेले जाने वाले सबसे पुराने और सबसे ज्यादा मशहूर इंडोर खेलों में से एक है.इसे दिमागी खेल माना जाता है.शतरंज की बिसात डिमेंशिया के खतरे से बचाती है.यह दिमाग को तेज करके आईक्यू लेवल को बेहतर बनाता है.इस गेम से सीखने की क्षमता भी तेजी से डेवलप होती है.वहीं वार्ड पार्षद ने बताया कि शतरंज रणनीति सिखाता है और यह आपके शतरंज के मोहरे की अगली चाल पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दो या तीन चालों के बारे में पहले से सोचना सिखाता है.यह अगले पांच सेकंड में क्या होने वाला है,इस बारे में सोचने की सामान्य एकाग्रता को बदल देता है.यह बच्चों को पहली चाल और तत्काल भविष्य से परे देखने का निर्देश देता है.

वहीं आयोजनकर्ता ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया,जिसमें से 16 लोगों का चयन दूसरे राउंड के लिए हुआ.दूसरे राउंड में 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ एवं तीसरे राउंड में 4 खिलाड़ियों के चयन के बाद चौथे राउंड में फाइनल के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ.फाइनल खेल में शेखर कुमार विजेता एवं रिंकेस कुमार उपविजेता रहे.विजेता को 1001 रुपये नगद इनाम के साथ कप एवं उपविजेता को 501 रुपये नगद इनाम के साथ कप दिया गया.वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नवादा जिला के लोगों को शतरंज के खेल में जागरूक करना है.इस मौके पर सागर,आशीष,सौरभ,नीतीश,मंतोष,अभिजीत,छोटू,हर्ष समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.










