सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित,पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य,एसडीओ

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगी पुलिस,एसडीपीओ

 

संतोष कुमार

रजौली थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई.इस दौरान एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार के अलावे सीओ मो. गुफरान मजहरी व अपर थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार भी मौजूद रहे.

बैठक में एसडीओ ने लोगों से कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं.इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है.पूजा स्थल पर डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध है.वहीं लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी लाइसेंस लेना है.उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही.साथ ही बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी.पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा.उक्त लाइसेंस में मूर्ति विसर्जन के रूट आदि का निर्धारण होता है.पूजा समितियों को 5 फरबरी तक मूर्ति विसर्जन करने को निर्देशित किया गया है.वहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान राहगीरों पर रंग-गुलाल छिड़काव करने से मना किया एवं लाठी-डंडे के अलावे हरवे-हथियार प्रदर्शन करने पर भी प्रतिबंध होने की बात कही.साथ ही बताया कि अनुमण्डल क्षेत्र के 7873 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है,3802 लोगों पर बॉण्ड डाउन एवं 7 लोगों पर वारंट जारी किया गया है.वहीं एसडीपीओ ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान लाठी-डंडे या अन्य किसी भी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित है.वहीं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवियों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी.शांति समिति की बैठक में सीओ ने बताया कि थान क्षेत्र में पूर्व से 30 पूजा समितियों द्वारा पूजा आयोजित किया जा रहा था.वहीं अबतक कुल 11 पूजा समितियों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.इस दौरान एसआई इन्द्रदेव राय के अलावे थाना क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के अलावे पूजा समिति के लोग मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!