वांछित एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया.प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में थाना में पदस्थापित पीटीसी जयप्रकाश चौधरी ने वांछित एक व्यक्ति को सोमवार को गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वांछित फरार वारंटी की पहचान चितरकोली गांव निवासी बूंदी मांझी के पुत्र चंद्रिका मांझी के रूप में हुई है.साथ ही प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के स्वास्थ्य जांच के बाद मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!