टेम्पो में ड्राइवर सीट के नीचे से 44 बोतल शराब व बियर बरामद,नवादा ले जाई जा रही थी खेप,दो तस्कर गिरफ्तार,एक नाबालिग को किया गया निरुद्ध,टेम्पो जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

बिहार-झारखंड के सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर शनिवार को दोपहर में उत्पाद बलों ने एक टेम्पो के ड्राइवर सीट के नीचे रखे 44 बोतल शराब व बियर को बरामद किया.साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि निरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया.शराब तस्करों द्वारा हर प्रकार की चालाकी कर शराब की खेप को जांच चौकी से पार करने का प्रयास लगातार की जा रही है,किंतु उत्पाद बलों की मुस्तैदी ने तस्करों के मनसूबों पर हर बार पानी फेर दिया जा रहा है.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को झारखंड की ओर से आ रही टेम्पो संख्या बीआर01पीएच1733 को जांच हेतु उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता द्वारा रोक कर जांच किया गया.जांच के क्रम में टेम्पो के ड्राइवर सीट के नीचे बने तहखाने से एक प्लास्टिक की थैली एवं दो बैग से 750 एमएल वाले रॉयल स्टेज के 12 बोतल,आइकॉनिक व्हिस्की के 8 बोतल व 375 एमएल वाले रॉयल स्टेज के 2 बोतल एवं 500 एमएल वाले किंगफिशर के 22 केन बरामद किया गया.साथ ही टेम्पो में सवार रहे रजौली के डुमरकोल गांव निवासी मो. मुस्ताक के पुत्र मो. सरफराज एवं फिरोज अंसारी के पुत्र फैजान को गिरफ्तार किया गया.साथ ही एक विधि निरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया.गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह शराब की खेप लेजाकर नवादा पहुंचाने का काम करता है.इसके पूर्व भी पैसे लेकर तीन-चार बार इसी तरीके से शराब की खेप को नवादा पहुंचा चुका है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व टेम्पो के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.साथ ही बताया कि गिरफ्तार लोगों को शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!