डैम पार के सुरांगों जंगल से 6 बाइकों पर लदे 760 लीटर शराब जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम के पार रहे सुरांगों के जंगली क्षेत्र से शराब परिवहन में संलिप्त 6 बाइकों को जब्त किया गया.साथ ही कुल 760 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया एवं तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जंगली रास्तों से शराब की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार को उत्पाद बलों के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया.छापेमारी के दौरान सुरांगों के जंगल से 6 बाइकों पर शराब लादकर आ रहे लोग दिखे,जिसे उत्पाद बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया.इस दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया,जबकि तीन तस्कर भागने में सफल रहे.वहीं प्लास्टिक के गैलानो में रहे कुल 760 लीटर चुलाई महुआ शराब को भी जब्त किया गया.गिरफ्तार लोगों में कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा कुरा गांव निवासी सुमन यादव के पुत्र राजकुमार यादव व जरमा गांव निवासी स्व. जमुना यादव के पुत्र गोपाल कुमार एवं नवादा जिले के डुमरकोल गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व बाइकों के अलावे गिरफ्तार और फरार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद तीनों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!