Er. Santosh Kumar
रजौली मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय स्तरीय पशु अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आज निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है.भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी रिषु कुमार ने बताया कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है जो पूरी तरह से रोकी जा सकती है,लेकिन दुर्भाग्यवश, यह आज भी दुनिया के कई हिस्सों में हर साल हजारों लोगों की जान ले लेती है.यह बीमारी आमतौर पर संक्रमित जानवरों (जैसे कुत्ते,बिल्ली और चमगादड़) के काटने या खरोंचने से फैलती है.साथ ही कहा कि रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज के खतरों,इसके बचाव के तरीकों और पालतू जानवरों को टीका लगवाने के महत्व के बारे में शिक्षित करना है.रेबीज की रोकथाम किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है,बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.भ्रमणशील पशु चिकित्सक ने कहा कि पशु अस्पताल में रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पालतू पशुओं का रेबीज टीकाकरण किया जाना है.आमलोगों से अपील है कि वे इस मौके पर पहुंच रेबीज टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं.










