दुर्गा पूजा को लेकर आगामी रविवार को थाना परिसर में होगा शांति समिति की बैठक,पूजा आयोजकों से शामिल होने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली थाना परिसर में आगामी रविवार को दोपहर 2 बजे मां दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पूजा समितियों को शामिल होने की अपील की गई है।बैठक की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व सौहार्द कायम रखने के उपायों पर विचार विमर्श को लेकर आगामी रविवार दिनांक 21 सितंबर को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की जानी है।बैठक के दौरान एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन,एसडीपीओ गुलशन कुमार,बीडीओ संजीव झा,सीओ मो. गुफरान मजहरी एवं सर्किल इंस्पेक्टर मो. अब्दुल गफ्फार की मौजूदगी रहेगी।बैठक में पूजा आयोजनकर्ता समितियों से उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया जाएगा,ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।बैठक की सूचना को लेकर चौकीदार एवं दफादार को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जितने भी लाइसेंसधारी हैं,सभी को बैठक में शामिल होने हेतु निर्देशित करने की बात कही गई है।साथ ही साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी बैठक में शामिल होने हेतु अपील किया गया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!