Er. Santosh Kumar
रजौली मुख्यालय स्थित 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में एसडीएम रजौली सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सुमन के नेतृत्व में रोगी कल्याण समिति के बैठक आयोजन गुरुवार को किया गया.इस दौरान अस्पताल में प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार व प्रबंधक विकास कुमार के अलावे रोगी कल्याण समिति से रंजय कुमार,कविता देवी व विपिन चौधरी मौजूद रहे.बैठक के दौरान अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्थाओं पर एक घंटे तक विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया.इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई,लाइट का सम्पूर्ण व्यवस्था,ट्रामा सेंटर,सुरक्षा कर्मियों,आमजनों के बाइकों की सुरक्षा,चिकित्सकों के रोस्टर,ऑक्सीजन प्लांट,एनआरसी,पीकू आदि महत्वपूर्ण विषय शामिल रहा.एसडीएम ने कहा कि अस्पताल परिसर के अंदर किसी को भी वाहन पार्किंग नहीं करने,परिसर को साफ-सुथरा रखने,ऑक्सीजन प्लांट के टेक्नीशियन के नहीं रहने से मरीजों को 10 सिलेंडरों की मदद से ऑक्सीजन मुहैया कराने,चिकित्सकों के रोस्टर को सार्वजनिक करने को कहा,डिजिटल जेनरेटर में पर्याप्त मात्रा में डीजल रखने,अस्पताल परिसर में एक हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने की बात कही गई.वहीं नवनियुक्त रोगी कल्याण समिति के लोगों को बैठने के लिए अस्पताल में एक कमरे का कार्यालय देने की मांग रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष से की,तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल सर्जन से पहल करवाया जाएगा और जल्द से जल्द रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को बैठने के लिए अस्पताल परिसर में कार्यालय खुलवाया जाएगा.वहीं दुर्घटना में ज्यादा चोटिल होकर आए मरीजों को अस्पताल में रखकर ही इलाज करवाने की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया.सदस्य रंजय कुमार ने कहा कि कागजों पर संचालित ट्रामा सेंटर को जल्द से जल्द अस्पताल में शुरू करवाया.साथ ही एनआरसी एवं पीकू को भी सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाए,जहां पर कमजोर बच्चों का पूर्ण रूपेण से पोषण एवं इलाज हो सके.वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि अस्पताल में पुराने सीसीटीवी को हटाकर नए कैमरे लगवाए गए हैं,जो नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं.एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त कमियों की समीक्षा अगले माह आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में किया जाएगा.










