दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जारी की विशेष निर्देश,लापरवाही पड़ सकती है भारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में बिजली की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजाैली के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने एक विशेष अपील जारी की है.उन्होंने सभी पूजा समितियों के सदस्यों,आम नागरिकों और विद्युत उपभोक्ताओं से पंडालों के निर्माण के दौरान बिजली से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने का आग्रह किया है ताकि किसी भी तरह के संभावित हादसे से बचा जा सके.उन्होंने साफ निर्देशित किया है कि पंडाल में बिजली के तारों को जमीन से क्षैतिज रूप में 1.2 मीटर और उदग्र रूप में 2.5 मीटर की ऊंचाई पर ही लगाया जाना चाहिए.पंडाल में प्रयोग होने वाले तार अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और उनमें कोई जोड़ या कटाव नहीं होना चाहिए.

यदि पंडाल में जनरेटर का प्रयोग किया जा रहा है, तो उसे खुले स्थान पर रखें ताकि धुंआ बाहर निकल सके और सुरक्षा की दृष्टि से भी सही हो.बिजली के खंभों के पास पंडाल न लगाएं और खंभों पर लगे विद्युत तारों के नीचे से आवाजाही नहीं होनी चाहिए,पूजा के लिए लिए गए अस्थायी कनेक्शन के लिए सिर्फ डबल इंसुलेटेड तार का ही उपयोग करें.पंडाल में बिजली का कनेक्शन इस तरह से किया जाए कि कोई भी व्यक्ति कनेक्शन स्थल से दूरी बनाकर रहे ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.पूजा पंडालों को बिजली के खंभों और तारों से उचित दूरी पर ही स्थापित करें.इन बातों के अलावा कार्यपालक अभियंता ने किसी भी आपातकालीन स्थिति या बिजली संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7368001361 पर संपर्क करने की सलाह दी है.विद्युत विभाग ने इस अपील के माध्यम से पूजा समितियों और आम जनता से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है ताकि यह पर्व हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!