मोहकामा के जंगली क्षेत्र से एक बाइक पर लदे 135 लीटर शराब बरामद,प्राथमिकी दर्ज,झाड़ियों से भी पांच बाइक जब्त,पुलिस कर रही जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के मोहकामा के जंगली क्षेत्र में पुलिस बलों ने छापेमारी की.इस छापेमारी के दौरान एक बाइक पर लदे 135 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया.साथ ही झाड़ियों में छुपाकर कर रखे पांच बाइकों को भी बरामद किया गया है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस बलों के सहयोग से लगातार कार्रवाई की जा रही है.इसी दौरान मोहकामा के जंगली क्षेत्र में शराब से संबंधित गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली.गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर सशस्त्र पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान मोहकामा के जंगली क्षेत्र से एक बाइक पर लदे उजले रंग के प्लास्टिक में बंद कुल 135 लीटर शराब को बरामद किया गया है.वहीं छानबीन के दौरान पास के झाड़ियों में छिपाकर रखे पांच बाइकों को भी जब्त कर थाना परिसर लाया गया है.बताते चलें कि तस्करों के द्वारा शराब परिवहन के लिए अधिकांशतः चोरी के बाइकों का उपयोग किया जाता है.थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त पांच बाइकों की जांच की जा रही है.साथ ही बताया कि जब्त शराब एवं बाइक को लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!