48 केन बियर ले जाते हुए दंपत्ति गिरफ्तार,स्कूटी भी हुई जब्त,दूसरे मामले में 75 लीटर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान शराब की दो खेप पकड़ा है.इस कार्रवाई में एक स्कूटी पर सवार पति-पत्नी को 48 केन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया.इसके अलावा, एक अलग कार्रवाई में दो युवकों को 75 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है.सोमवार को उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने नियमित जांच के दौरान एक होंडा एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे एक दंपत्ति को रोका.स्कूटी की जांच करने पर पैर रखने वाली जगह पर रखे एक काले बैग से 500 मिलीलीटर की 48 किंगफिशर बियर की केन बरामद की गईं.गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी उपेंद्र कुमार और उनकी पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है.पूछताछ में दंपत्ति ने बताया कि वे झारखंड के कोडरमा से बियर खरीदकर बेचने के लिए अपने घर ले जा रहे थे.इधर उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देशन में कार्रवाई कर रहे उत्पाद एसआई से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों ने सोचा था कि महिला के साथ होने पर वे जांच से बच जाएंगे,लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका.इसके अलावा,उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को अंधरबारी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया.उनके पास से 75 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई.गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अंधरबारी गांव निवासी रोशन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है.दोनों ने बताया कि वे झारखंड के जंगली इलाके से शराब खरीदकर बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे.जिसके बाद दोनों मामलों में पकड़ी गई शराब, बियर, स्कूटी और बाइक को जब्त कर लिया गया है.गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और जवान भी शामिल थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!