Er. Santosh Kumar
रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर रविवार को छत्तीसगढ़ का एक सनातनी युवक अपने हाथों में एक तख्त रखे हुए दिखाई दिया.युवक द्वारा तख्त में बिना पैसे के चारों धाम व 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का लक्ष्य लिखा हुआ था.पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम गणेश राम है,जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है.बीते 1 सितंबर से अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर चारों धाम व 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के उद्देश्य से भ्रमण पर निकला है.साथ ही बताया कि वह बीते 14 दिनों में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर चुका है.युवक ने कहा कि वह सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बाद ही अपने घर वापसी करेगा.इस भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले कई ऐतिहासिक मंदिरों का भी दर्शन करके आगे बढ़ा जा रहा है.भ्रमण के दौरान युवक जब पैदल चलते-चलते थक जाता है,तो किसी माल वाहक वाहनों से लिफ्ट लेकर आगे की यात्रा तय करता है.सनातनी युवक के माता-पिता मजदूरी कर तीन भाई व एक बहन का पालन-पोषण कर रहे हैं.युवक अपने भाई-बहन में सबसे बड़ा है।उन्हें चार धाम और सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन में लगभग 6 महीने के आसपास लग सकते हैं.सनातनी युवक ने बताया कि आमलोगों से अपील है कि वे उन्हें सोशल मीडिया के यूट्यूब पर backpacerganesh एवं इंस्टाग्राम पर ganesh_ram_g पर फॉलो एवं लाइक करके सपोर्ट करें,ताकि यात्रा सुखद हो.युवक ने कहा कि वे देवघर दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे,इसी क्रम में एक मालवाहक वाहन चालक से लिफ्ट लिया था,किंतु रजौली जांच चौकी पर वाहन का चालक शराब के नशे में गिरफ्तार हो गया.इस कारण उन्हें जांच चौकी पर उतरकर आगे का सफर पैदल तय करना शुरू किए.वहीं जांच चौकी पर तैनात उत्पाद बलों ने सनातनी युवक के धार्मिक कार्य को सराहा एवं यात्रा के मंगलमयी होने की शुभकामनाएं दी.










