स्कूटी में बने तहखाने से 26 बोतल शराब बरामद,शराब तस्कर गिरफ्तार,सिविल ड्रेस में थी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के बुढ़ियासाख के समीप से शनिवार की शाम पुलिस बलों ने एक स्कूटी में बने तहखाने से पुलिस बलों ने 26 बोतल शराब बरामद किया.साथ ही स्कूटी पर सवार रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्कर कोडरमा जिले से जंगली रास्ते का उपयोग कर रजौली आ रहा था.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी को सफल बनाए जाने को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावे सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में हो रहे शराब निर्माण,भंडारण,परिवहन,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध पुलिस बलों के सहयोग से लगातार कार्रवाई की जा रही है.बीते शनिवार की शाम बुढ़ियासाख के होते हुए एक स्कूटी में शराब रखकर धमनी की तरफ आने की गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में पदस्थापित एएसआई सत्यदेव प्रसाद को सशस्त्र पुलिस बलों के साथ सादे लिबास में भेजा गया.बुढ़ियासाख स्थित वन विभाग की चेक नाका के समीप एक स्कूटी को जांच हेतु रोका गया.स्कूटी में बने तहखाने से 375 एमएल वाले 22 बोतल रॉयल स्टेज एवं 4 बोतल बी7 नामक शराब बरामद किया गया.साथ ही स्कूटी चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्कर की पहचान कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र निवासी मुरली मेहता के पुत्र कृष्णा मेहता के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब व स्कूटी के अलावे गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं दूसरी ओर शराब बरामदगी मामले में बीते चार माह से फरार चल रहे नामजद शराब तस्कर धमनी गांव निवासी स्व. संजय यादव के पुत्र अरविंद कुमार को भी गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों को रविवार को अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!