एनडीए के विधानसभा बैठक में 11 सितंबर को रजौली आएंगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य गणमान्य नेता,रजौली आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे कार्यकर्तागण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

एनडीए के द्वारा बिहार में चल रहे विधानसभा बैठकों के तत्वाधान में आगामी 11 सितम्बर (गुरुवार) को रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित सभा की तैयारियां परवान पर है.इसी सन्दर्भ में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा प्रभारी रामनारायण शर्मा व जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना के नेतृत्व में सभा स्थल का निरीक्षण किया.जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाली सभा में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,सांसद देवेश चंद्र ठाकुर,बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं पूर्व विधायक रणविजय सिंह समेत अन्य गणमान्य नेता का कार्यक्रम निर्धारित है.कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के पश्चात जद’यू’ प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ़ कारू सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ताओं की बैठक अर्चना होटल सभागार में सम्पन्न हुई.बैठक के पश्चात विधानसभा प्रभारी राम नारायण शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं से विमर्श हुआ है और पार्टी के साथ-साथ एनडीए की बैठक में साथियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कृतसंकल्पित है.इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य अजय यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह,नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य अरुण चंद्रवंशी,रजौली पूर्वी पंचायत अध्यक्ष मनोज प्रसाद,रजौली पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय,मुरहेना पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा,बहादुरपुर पंचायत अध्यक्ष अजय आदर्शी,फरका बुजुर्ग पंचायत अध्यक्ष राजू यादव,धमनी पंचायत अध्यक्ष विक्रम मोदी,मो. साजिद खान समेत विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष व सिरदला व मेस्कौर के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!