Er. Santosh Kumar
रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया.इस दौरान अस्पताल में सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरुस्त दिखाई दी.प्रत्येक माह की भांति इस महीने के 9 तारीख को अनुमंडलीय अस्पताल में 217 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई.चिकित्सकों की जांच टीम ने अस्पताल में चल रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर के दौरान जांच दूर-दराज के गांवों से आई गर्भवती महिलाओं का जांच कर रहन-सहन की जानकारी देते हुए,उनके खान पान पर विशेष ध्यान रखने का दिशा निर्देश दिया.वहीं गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिकोण से सात विभिन्न प्रकार के काउंटर बनाये गए थे.इस दौरान अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को बन्द पैकेट में रसगुल्ला,लिट्टी,मूंगदाल,गुड डे बिस्कुट व केला आदि नाश्ता के रूप में दिया गया.प्रभारी उपाधिक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच व रहन-सहन के बारे में बताया जाता है.साथ ही महिलाओं को आयरन की गोलियां देकर उचित खान-पान के बारे में बताया जाता है.साथ ही ब्लड के विभिन्न प्रकार की जांच किया गया एवं सभी महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर उचित दवाईयां दी गई.सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई.शिविर को सफल बनाने में आशा सावित्री देवी,इंद्रा गुप्ता समेत अन्य आशाओं द्वारा अपने पोषक क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर अस्पताल लाने में अहम योगदान दी.वहीं अस्पताल पहुंची हरदिया सेक्टर-ए की स्वीटी कुमारी व चपहेल से आई करिश्मा देवी और बेबी कुमारी ने बताई कि अस्पताल में जांच आदि के बाद निःशुल्क दवाइयां दी जाती है.प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के जांच टीम में डॉ. मो. अनीश गुलाम,डॉ स्नेहल,डॉ. गजेन्द्र कुमार,लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार,परिवार नियोजन परामर्शदाता राकेश कुमार,जीएनएम अनिल पासवान,पुनिता कुमारी,नवीता कुमारी,अर्चना कुमारी,ज्योति कुमारी,नूतन कुमारी के अलावे दर्जनों जीएनएम व एएनएम छात्राएं मौजूद थी.










