Er. Santosh Kumar
रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के महादेव मोड़ के समीप मंगलवार को टकुआटांड पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्वर्गीय महादेव यादव तथा उनके तृतीय पुत्र का 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई.पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित गणमान्य और प्रबुद्ध जनों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर डॉ. नवल किशोर यादव ने कहा कि मैं इस परिवार से लगभग 30 वर्षो से मेरा संबंध रहा है.साथ ही कहा कि महादेव बाबू सभी के दिलों में बसते हैं और वैसे व्यक्तित्व कभी मरता नहीं है,वो हमसबों के बीच हैं.उन्होंने हमेशा गरीब-गुरबों के भलाई के लिए सोचते थे और हमेशा जमात को साथ लेकर चलते थे.वो हम सभी के लिए एक विचारधारा हैं.वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान ने कहा कि आना जाना प्रकृति का नियम है.एक जनसेवक,मृदुभाषी और गरीबो का सच्चा हितैषी बताया,साथ ही गणमान्यजनों ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत महादेव बाबू ने आजीवन जनता के बीच में अपना समय निस्वार्थ सेवा में बिताया और लोगो की समस्याओं को सुलझाने में अपनी शक्ति लगा दी.उन्होंने समरस समाज की स्थापना किया.उनके जैसे पुण्यात्मा हमलोगों के बीच से चले गये है,जिनका दुःख हम सबों को है.अच्छा होता कुछ दिन उनके सानिध्य में रहने का मौका मिलता है.इस मौके पर रजौली विधायक प्रकाश वीर,सेवानिवृत जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश यादव,नागेंद्र यादव, डॉ. अजय सिंह, पिंकी भारती,प्रमोद चंद्रवंशी,,संतोष यादव, बालकृष्णन यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.










