Er. Santosh Kumar
जदयू के कार्यकर्ताओं ने अर्चना नगर रजौली में पार्टी कार्यालय ने एमएलसी नीरज कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए.समारोह में रजौली विधानसभा के प्रभारी रामनारायण शर्मा और जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक कुमार मुन्ना भी मौजूद थे.सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नीरज कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.इस आयोजन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.उनकी भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.इस खास मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अजय यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अरुण चंद्रवंशी, तथा विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष जैसे मनोज प्रसाद, अवधेश पाण्डेय, धर्मेंद्र कुशवाहा, अजय आदर्शी, राजू यादव और विक्रम मोदी के अलावा, मोहम्मद साजिद खान और सिरदला व मेसकौर के कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए.










