पत्नी को विदा करवाने के दौरान हुई मारपीट,पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

रजौली थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव में बीते शनिवार की रात्रि में पत्नी को विदा कर अपने घर ले जाने आए दामाद एवं उसके परिजनों के बीच बढ़ते विवाद में जमकर मारपीट हुई.इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए.घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दिया गया.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि चमरबिगहा गांव निवासी शिवनंदन प्रसाद की पुत्री पूजा कुमारी ने थाने को लिखित आवेदन देकर बताई कि उसका अपने पति खुर्द कर्मा गांव निवासी सकलदेव यादव के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के साथ कुछ विवाद चल रहा था.विवाद के कारण पूजा कुमारी अपने मायके में रह रही थी.इसी विवाद को लेकर लड़का पक्ष से कुछ लोग,लड़की के घर आए.बातचीत के दौरान दोनों परिजन आपस में ही झगड़ा कर लिए एवं मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं.थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस बलों ने पूजा कुमारी के पति धर्मेन्द्र कुमार एवं सास रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं दूसरी ओर कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार वारंटी की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी गिरधारी यादव के पुत्र सुरेश यादव के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को तीनों गिरफ्तार लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!