रजौली थाने में जब्त 1443 लीटर अवैध शराब को किया गया नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रजौली थाना परिसर में शुक्रवार को 1443 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया.
यह विनष्टीकरण जिलाधिकारी के सीधे आदेश पर किया गया, जिसकी निगरानी में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार और मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ मो. गुफरान मजहरी मौजूद थे.कुल 12 अलग-अलग मामलों से जुड़ी इस अवैध शराब में 1267 लीटर देशी महुआ शराब और 176 लीटर विदेशी शराब और बियर शामिल थी,जिन्हें जमीन में गाड़कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.यह विनष्टीकरण थाना कांड संख्या 96/25 से लेकर 351/25 तक के तहत जब्त की गई शराब पर की गई.थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रजौली पुलिस शराबबंदी को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “हमारी टीम लगातार शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री और सेवन के खिलाफ अभियान चला रही है.यह विनष्टीकरण इसी निरंतर प्रयास का एक हिस्सा है.” उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की इस सख्ती से शराब तस्करों और माफियाओं के हौसले पस्त हो रहे हैं.इस मौके पर स्थानीय चौकीदार और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!