संतोष कुमार
बाढ नियंत्रण केंद्र नालंदा कार्यालय से कनीय अभियंता व अन्य पदाधिकारी ने रविवार को रजौली आकर धनार्जय नदी में आये बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे.इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कनीय अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष नालंदा प्रक्षेत्र से तीन जिले को नियंत्रण किया जाता है,जिसमें नवादा, नालंदा व शेखपुरा जिला शामिल है.उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय रजौली द्वारा सूचना मिला कि धनार्जय नदी में काफी बाढ़ आया है.बाढ़ के कारण पचम्बा गांव के समीप सड़क को बाढ़ के कटाव से नुकसान हो रहा है.वहीं धनार्जय नदी के राज शिव मंदिर के व कर्बलानगर के समीप नदी किनारे कुछ मिट्टी का कटाव हुआ है.निरीक्षण करने के बाद कनीय अभियंता ने कहा कि जहां भी धनार्जय नदी द्वारा मिट्टी का कटाव होगा,उसे चिन्हित कर वहां बालू से भरे हुए बोरियों को डाला जाएगा,जिससे की कटाव पर नियंत्रण किया जा सके.कनीय अभियंता ने क्षेत्र के ग्रामीणों को व नदी के उस पार के लोगों को हिदायत दिया कि उचित मार्ग व पुल से ही बाजार व प्रखंड मुख्यालय का आवागमन करें,ताकि आपका जान जोखिम में ना पड़े.नदी में बाढ़ आने पर कभी भी नदी में प्रवेश ना करें और दूसरों को भी प्रवेश करने से मना करें.










