संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के छतनी,पहवाचक,कानगो बिगहा व गंगटा के अलावे अकबरपुर थाना क्षेत्र से रजौली थाना के विभिन्न कांडों के पांच फरार चल रहे अभियुक्तों को पुलिस बलों ने गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शराब मामले में थाना कांड संख्या 349/25 के अभियुक्त छतनी गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार व अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी शैलेन्द्र सिंह के पुत्र रितिक कुमार,थाना कांड संख्या 544/21 के अभियुक्त पहवाचक गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार एवं थाना कांड संख्या 314/25 के अभियुक्त कानगो बिगहा गांव निवासी उदय प्रसाद के पुत्र संदीप कुमार को पुलिस बलों के सहयोग से गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरी ओर मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 240/25 के अभियुक्त गंगटा गांव निवासी जीतन प्रसाद के पुत्र फूलू प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।










