202 लीटर देशी एवं 3 लीटर विदेशी शराब के साथ दो बाइक जब्त,एक गिरफ्तार भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के बिहार-झारखण्ड सीमावर्ती स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने 202 लीटर देशी शराब के साथ दो बाइक को जब्त किया.वहीं तीन लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों की मदद से झारखण्ड की ओर से आनेवाली छोटी व बड़ी वाहनों की सघन जांच किया जाता है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई बब्लू कुमार के द्वारा किया जा रहा है.साथ ही आसपास के क्षेत्रों में शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है.गुप्त सूचना के आलोक में बीते रात्रि सोमवार को जंगली क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान दो बाइकों काले रंग के होंडा शाइन संख्या बीआर21एए8292 पर लदे कुल 150 लीटर देशी महुआ शराब एवं जेएच12डी9019 पर लदे कुल 52 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया.जबकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहे.

वहीं दूसरी ओर रांची से खगड़िया जाने वाली बस तूफान डीलक्स संख्या बीआर09पीए5937 पर सवार एक व्यक्ति के पास से आफ्टर डार्क के 750 एमएल के चार बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.साथ ही शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया,जिसकी पहचान रांची के टाटी सिल्वे थाना क्षेत्र के बड़का टोला निवासी उदित नारायण बराईक के पुत्र चिंटू बराईक के रूप में हुई है.गिरफ्तार युवक द्वारा बताया गया कि वे रांची से शराब को लेकर दोस्तों के बीच पार्टी करने के लिए लेकर जा रहे थे.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व बाइक के अलावे गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी,एएसआई बिशु हेम्ब्रम,एएसआई सौरभ कुमार,सैप बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!