देशी शराब के साथ एक यवुक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के खुशियाली भित्ता गांव से पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने को लेकर शराब निर्माण,भंडारण,बिक्री,परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है.साथ ही कहा कि गुप्त सूचना मिली कि खुशियाली भित्ता गांव में शराब बिक्री की जा रही है.गुप्त सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित पीटीसी सुरेंद्र राम को पुलिस बलों के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया.छापेमारी के दौरान खुशियाली भित्ता गांव निवासी लखन मांझी के पुत्र उमेश मांझी को सात लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.जब्त शराब एवं गिरफ्तार युवक को लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!