संतोष कुमार
रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने कलकत्ता से मुजफ्फरपुर जा रही एक बस में रखे चार बड़े बैटरी के कभर में छुपाकर ले जा रहे 431 टेट्रा पैक शराब को जब्त किया गया.इस दौरान बस को जब्त किया गया एवं बस के एक ड्राइवर,दो खलासी एवं एक कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया.शराब के धंधे में जुटे लोग शराब परिवहन के लिए चारपहिया वाहनों में तहखाने,बाइकों के टंकी में तहखाना,दूध व कंटेनर के अलावे ट्रक आदि में शराब का परिवहन करने में जुटे हुए हैं.किंतु उत्पाद बल भी धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई बब्लू कुमार कर रहे हैं.शनिवार के अहले सुबह में कलकत्ता से आ रही एक बस संख्या डब्लूबी41जे8709 की जांच के क्रम में केबिन से चार इन्वर्टर वाले बैटरी के अंदर छुपाकर रखे कुल 431 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया.जब्त शराब में मैकडवेल नम्बर वन के ट्रिपल एक्स रम के 180 एमएल वाले 96 टेट्रा पैक एवं ऑफिसर चॉइस व्हस्की के 180 एमएल वाले 335 टेट्रा पैक बरामद किया गया.उत्पाद बलों ने जब बस के कर्मियों से पूछताछ की,तो उन्होंने बताया कि रानीगंज में एक व्यक्ति द्वारा शराब दिया गया था,जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर लेकर जाना था,इसके लिये कुल 8000 रुपये भाड़ा दिया गया था.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब को लेकर बस को जब्त किया गया.साथ ही बस के ड्राइवर रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी ईश्वरी साव के पुत्र सुरेंद्र कुमार,खलासी पश्चिमी चम्पारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव निवासी स्व मुंशी महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो व मुजफ्फरपुर के अहियारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नन्द किशोर राय के पुत्र संतोष राय एवं कंडक्टर दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव निवासी मो. फारुख के पुत्र मो. कैफ के रूप में हुई है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बस के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं शनिवार को सभी गिरफ्तार लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम के अलावे उत्पाद सिपाही व गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.










