संतोष कुमार
रजौली अनुमण्डल अंतर्गत मेसकौर प्रखंड के प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदधिकारी नीतीश कुमार की विदाई शुक्रवार को प्रखंड बीडीओ कार्यालय में सपन्न हुईं.प्रशिक्षु बीडीओ नीतीश कुमार ने नियमित बीडीओ पंकज कुमार को कार्यभार सौंप दिया.नीतीश कुमार ने कहा कि छोटे कार्यकाल में भी मेसकौर से बहुत-कुछ सीखने को अवसर प्राप्त हुआ.प्रशिक्षु बीडीओ के कार्यकाल में ही मेसकौर प्रखंडक के नौ पैक्स में अध्यक्ष व सदस्य की चुनाव संपन्न हुआ.उनके छोटे कार्यकाल को मेसकौर के लोग याद रखेंगे.उनकी विदाई समारोह में जनप्रतिनिधि उमेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष , चंद्रदत्त यादव सहित कई जनप्रतिनिधि ने अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर विदाई दिया.वहीं एक बार फिर बीडीओ के कार्यभार संभालते ही पंकज कुमार ने कहा भी प्रखंड के विकास के लिए हर संभव कोशिश जारी रखेगा.ताकि अंतिम पायदान तक लोगों को लाभ मिल सके.प्रसिक्षु बीडीओ नीतीश कुमार ने कहा की सरकारी नौकरी में नौकरशाह का एक जगह से दूसरी जगहों पर स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है.मैंने आपके बीच प्रशिक्षण में कैसे करीब तीन माह बीता दिया, इसका पता ही नहीं चल सका.उन्होंने कहा कि मैंने मेसकौर प्रखंड कार्यालय में पहुंचे लोगों का नियमानुसार कार्य किया.कार्यालय कर्मियों से जनता का कार्य ससमय कराया और उनकी सेवा सरकारी अधिकार के तहत कराने की पुरी चेष्टा की.सबका आभार व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा अपने प्रशिक्षण स्थल मेसकौर को अपने जेहन में लेकर जा रहा हूं.मेसकौर के लोग अच्छे हैं और यहां पर सीतामढ़ी ऐतिहासिक स्थल है.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वर्तमान बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार अपने प्रशिक्षण काल में मेसकौर प्रखंड के बीडीओ बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया.किसी व्यक्ति विशेष से बिना प्रभावित हुए सारे कार्यों को ईमानदारी पूर्वक किया.इसे मेसकौर की जनता इन्हें हमेशा याद रखेगी.लोगों ने नीतीश कुमार को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, बड़ोसर पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व प्रमुख चंद्रदत यादव, मिडिया कर्मी अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, शिक्षक राजेश कुमार, उपस्थित थे.










