संतोष कुमार
रजौली प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष द्वारा किया गया.जांच के दौरान गोदाम में पड़े अनाज के बोरों में साफ-सुथरा एवं गुणवत्तापूर्ण अनाज पाया गया.इस मौके पर एमओ राजेश कुमार गुप्ता एवं मैनेजर केशव झा भी मौजूद रहे.

बीते गुरुवार से व्हाट्सएप के अलावे अन्य सोशल मीडिया पर एसएफसी गोदाम में कीड़ा युक्त चावल की बात धड़ल्ले से वायरल हो रही थी,जिससे राशनकार्ड धारियों में तरह-तरह की बातें होने लगी.इस बाबत एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने एसएफसी गोदाम का भौतिक निरीक्षण कर वस्तु-स्थिति का जायजा लिया.एसडीओ ने बताया कि एसएफसी गोदाम में रखे हजारों गेहूं व चावल के बोरों से यदृछ्या दर्जनों अनाज के बोरियों की जांच की गई.जांच में सभी बोरों में गुणवत्तापूर्ण अनाज पाया गया.एसडीओ ने कहा जिला मुख्यालय से खराब अनाज आने पर उसे गोदाम से पुनः वापस लौटा दिया जाता है.साथ ही कहा कि राशनकार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण अनाज दिए जाने को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है.कभी-कभार बड़े गोदामों में नीचे रखे गए अनाजों में थोड़ी बहुत शिकायत मिल जाती है,जिसे गोदाम मैनेजर व अन्य कर्मियों द्वारा उसे छांटकर अलग रख दिया जाता है.साथ ही कहा कि गोदाम से वाहनों द्वारा डीलरों के यहां गुणवत्तापूर्ण अनाज भेजा जा रहा है और राशनकार्ड धारियों को गुणवत्तापूर्ण गेहूं एवं चावल का आवंटन किया जा रहा है.उन्होंने राशनकार्ड धारियों से अपील किया कि वे अफवाह में न पड़ें एवं अपने नजदीकी डीलरों के पास से अनाज का उठाव करें.एसडीओ ने गोदाम के निरीक्षण के दौरान मैनेजर को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए.वहीं सोशल मीडिया के अलावे अन्य साधनों पर वायरल कीड़ा युक्त चावल वाली बात को भ्रामक बताया है.










